विज्ञापन के निम्नलिखित कार्य हैं –
1. नवीन वस्तुओं और सेवाओं की सूचना देना।
2. किसी वस्तु की उपयोगिता एवं श्रेष्ठता बताते हुए उसकी ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना।
3. उपभोक्ताओं में वस्तु के प्रति रुचि तथा विश्वास उत्पन्न करना।
4. उपभोक्ताओं की स्मृति को प्रभावित करना।
5. विशेष छूट आदि की जानकारी देते हुए उपभोक्ता-माँग में वृद्धि करना।
6. वस्तु को स्वीकार करने, अपनाने और उसे खरीदने की प्रेरणा देना।
7. विज्ञापन अन्य उत्पाद कम्पनियों के उत्पादनों की तुलनात्मक जानकारी देता है।
8. बाजार में उत्पाद कम्पनियों को स्थिरता प्रदान करता है।
विज्ञापन तैयार करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए –
(1) वह आकर्षक होना चाहिए।
(2) प्रभावशाली तरीके से कम शब्दों में अधिक शब्द कहने चाहिए।
(3) कोई पंक्ति ऐसी लिखनी चाहिए जो ‘स्लोगन’ की तरह हो और ध्यान आकर्षित करके याद रह जाने वाली हो।
(4) उसमें किसी ‘चित्र’ या ‘रेखाचित्र’ का प्रयोग करना चाहिए।
(5) जिस विषय के बारे में हो उसकी विशेषताओं/महत्त्व को बताने वाले हों।
(6) उसे बॉक्स में ही प्रस्तुत करें, इससे अधिक प्रभावशाली लगता है।
(7) प्रभावशाली बने के लिए रंगीन रंगों का प्रयोग भी किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment