}

Art life moment

painting.droing. advertisement.photoshop.editing.meny more art life moment

About Me

breaking news

कलाकार महिलाएं...... ब्रांडिंग पेंटिंग...... भित्ति संचार.... रंग की खुबसुरतिया.... रंगोली.... रवींद्रनाथ टैगोर RABINDRANATH TAGORE..... राजा रवि वर्मा..... विज्ञापन..... विज्ञापन के निम्नलिखित कार्य हैं..... वॉल पेंटिंग ब्रांडिंग...... वॉल पेंटिंग उद्योग..... स्टैंसिल STENCIL...... स्मारक बोर्ड...... बॉलीवुड पोस्टर पेन्टिंग... CORELDRAW

Translate

Sunday, August 21, 2022

रामायण चित्रकला चित्रशैली

'चित्र' शब्द का संस्कृत मेंं केवल चित्रकला के अर्थ से नहींं आता   



'चित्र' शब्द का संस्कृत मेंं केवल चित्रकला के अर्थ से नहींं आता। 'चित्र' शब्द वैसे ऋग्वेद , रामायण और संस्कृत भाषा मेंं दूसरे बहुत सारे अर्थ लेकर आता है। रामायण के बाल काण्ड,अरण्य काण्ड, किष्किन्धा काण्ड और सुन्दर काण्ड मेंं विषय वस्तु की सुंदरता तथा आकर्षकता के विशेषण के स्वरूप मेंं चित्र शब्द का प्रयोजन दिखाई पडता है। अयोध्या काण्ड मेंं स्थलनाम चित्रकूट मे चित्र शब्द पाया जाता हैं।


यद्यपी सुन्दरकाण्ड मेंं प्रयुक्त 'चित्रशाला' एवं 'चित्रगृह' शब्द पेंटींग के स्थलनाम अर्थ से शब्द प्रयोग का संकेत देते दिखते हैंं मगर किसी विशिष्ट चित्र के आरेखन का स्पष्ट निर्देश दिखाई नहींं पड़ता

दक्षिण-पूर्व एशिया के शिलाचित्र

दक्षिण-पूर्व एशिया के अनेक स्थलों पर शिलाचित्रों में रामकथा की अभिव्यक्ति हुई है। कई देशों में शिलाचित्र श्रृंखलाओं में रामचरित का वर्णन हुआ है। उनमें जवा के प्रम्बनान तथा पनातरान, कंपूचित्रा के अंकारेवाट और थाईलैंड के जेतुवन विहार के नाम उल्लेखनीय हैं।
८वी शताब्दी
रामायण भित्तीचित्र ८वी शताब्दी एलोरा गुफॉं क्र। १६


रामायण भित्तीचित्र ८वी शताब्दी एलोरा गुफॉं क्र। १६ .

१७ वी शताब्दी
मेवाड़ के महाराना जगत सिंह के समय लिखी गई रामायण मेंं मेवाड़ शैली के रामायण चित्र पाए जाते हैं।

१८ वी शताब्दी
१८ वी शताब्दी के मध्य मेंं जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह के संरक्षण मेंं रामायण की कथावस्तु पर चित्रकार गुमान ने जयपुर शैली मेंं चित्र बनाए हैंं। 'चित्रकूट ' मेंं भरत का राम से मिलाप' नामक कुल ४९ कला कृतियाँँ अलग-अलग समूहों में रखी गयी हैं जो राम को आयोध्या लाने के प्रयासोंं से संबंधित उपाख्यानोंं को दर्शाती हैं।

चम्बा के महाराजा उम्मेद सिंह (१७४८-६४) और उनके पुत्र महाराजा राज सिंह (१७६४-९४) के समय के चित्रकार बिलू मिस्त्री की १२० रामायण विषय की कलाकृतीया भारत के विभीन्न संग्रहालयोंं मेंं पायी जाती हैं।[9]

जोधपुर के महाराजा विजय सिंह (१७५२-९३) के कार्यकाल मेंं निर्मित ९० लघु-आकार चित्र कृती मेहेरगढ़ किले के प्रदर्शनी कक्ष मे उपलब्ध है। मंगलदास एवम साकेर मिस्त्री ने इन जोधपुर कलाकृतियोंं से बच्चोंं के लिए लिखी किताब The Mighty Tale of Hanuman को सजाया गया हैं।


१९ वी शताब्दी
१९वी शताब्दी उत्तरार्ध के प्रमुख रामायण चित्रकारोमे त्रावणकोर के चित्रकार राजा रवि वर्मा जी का नाम आता है।


२० वी शताब्दी
गीता प्रेस गोरखपूर द्वारा 'आदिकवि महर्षी वाल्मीकी रामायण' इसवी सन १९६० मे प्रकाशित ग्रंथ प्रतियोंके २१ चित्र चित्रकार जगन्नाथ द्वारा बनायें गए थे ।

मंदिरोंं मेंं भित्तीचित्र
कुंभकोणम के रामस्वामी मंदिर की परिक्रमा की दिवारेंं रामायण प्रंसगोंं से चित्रित होती हैंं। रामायण के यहाँ चित्र देखते देखते मंदिर की ३ प्रदक्षीणाएँँ पूर्ण हो जाती हैंं। इस मंदिर के भित्ती चित्र हर २० साल बाद नए सिरे से बनवाए जाते हैं।







No comments:

Post a Comment

indian painting


 

About Me

shailesh kapdi rajkot (gujarat)

ad

Labels