Ans - मानव चित्रण करते समय ध्यान रखा जाता है कि चेहरे की लंबाई की तुलना में मानव शरीर 7.5 गुना बड़ा हो।
2) मानव के चेहरे का निर्माण करते वक्त उसकी दोनों आंखों के बीच कितनी दूरी छोड़नी चाहिए
Ans - मानव के चेहरे में दोनों आंखों के बीच में एक आंख के बराबर दूरी छोड़कर ही दोनों आंखों को बनाना चाहिए।
3) चित्रकला में पुरुष की तुलना में महिला का आकार कैसा होता है?
Ans - जब भी मानव चित्रण किया जा रहा हो तो पुरुष की तुलना में महिला का आकार छोटा बनाना चाहिए।
4) स्टिक फिगर किसे कहते हैं?
Ans - ऐसी फिगर जिनका निर्माण केवल सीधी रेखाओं से ही कर दिया जाता है उन्हें स्टिक फिगर कहते हैं।
5) किसी भी चित्र में रेखा का का क्या कार्य होता है?
Ans - जब चित्रकला का निर्माण किया जाता है तो किसी भी चित्र में जब रेखा सही से खींची जाती है तो यह चित्रों को उभार देती है।
6) मानव के चित्र में रंगों के साथ-साथ और किस चीज का अधिक महत्व होता है?
Ans - जब ही मानव चित्र का निर्माण किया जा रहा हो तो उसमें रंगों के साथ-साथ छाया प्रकाश का भी बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है।
7) मानव चित्रण करते समय छाया दर्शाने के लिए किस पेंसिल का प्रयोग या उपयोग किया जाता है?
Ans - मानव चित्रण करते समय छाया दर्शाने के लिए 8B पेंसिल का प्रयोग या उपयोग किया जाता है।
8) मानव का चित्रण ड्राइंग शीट पर कितने आकार का करना चाहिए?
Ans - जब भी पुरुष या महिला को ड्राइंग शीट पर बनाया जाता है तो उनका आकार 15 सेंटीमीटर से कम नहीं होना चाहिए।
9) जब मानव चित्रण को सम्मुख मुद्रा में बनाया जाता है तो आयत का अनुपात कितना होता है?
Ans - जब मानव चित्रण को सम्मुख मुद्रा में बनाया जाता है तो आयत का अनुपात 2:3 होता है।
10) मानव चित्रण में नाक की लंबाई चेहरे की लंबाई की तुलना में कितना होना चाहिए?
Ans - मानव चित्र को बनाते समय सदा ध्यान रखना चाहिए कि नाक की लंबाई चेहरे की तुलना में 1 / 4 भाग हो।
11) मानव चित्रण करते समय चेहरे में नाक की रचना कहां की जाती है?
मानव चित्रण कैसे बनाये
Ans - जब भी मानव का चित्र बनाया जाता है तो नाक को सदा दोनों आंखों के बीच में बनाना चाहिए।
12) मानव चित्रण में प्रयोग होने वाले मुख मुद्रा के नाम बताइए?
Ans - मानव चित्रण में प्रयोग होने वाले मुख मुद्रा के नाम निम्न हैं -
१. सम्मुख आकृति मुख मुद्रा
२. पार्श्व आकृति मुख मुद्रा
३. सवा या डेढ़ अथवा चश्ममुख मुद्रा आकृति मुख मुद्रा
13) मानव चित्रण में हाथ की लंबाई चेहरे की लंबाई से कितना गुना अधिक होना चाहिए?
Ans - मानव चित्रण में हाथ की लंबाई चेहरे की लंबाई से 3.5 गुना अधिक होना चाहिए।
No comments:
Post a Comment